केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न यानी (आईटीआर) भरने की समयसीमा बढ़ाकर 10 जनवरी 2021 (Income Tax Return last date 10th January) कर दी है. वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) का आईटीआर भरने की समयसीमा 31 दिसंबर को समाप्त हो रही थी. साथ ही साथ कारोबारियों के लिए भी अंतिम तारीख 15 फरवरी कर दी गई जबकि जीएसटी 2019- 2020 वार्षिक रिटर्न भरने की समय सीमा भी 2 महीने बढ़ाने का फैसला हुआ है अब इसकी अंतिम तारीख 28 फरवरी 2021 तक होगी