Home / ईद की मुबारकबाद देकर बोले PM मोदी- सभी लोग रहें स्वस्थ, बढ़ाएं भाईचारा

ईद की मुबारकबाद देकर बोले PM मोदी- सभी लोग रहें स्वस्थ, बढ़ाएं भाईचारा

Spread the love

26/5/2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में मनाए जा रहे ईद-उल-फितर त्योहार की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ईद की मुबारकबाद देते हुए सभी लोगों के स्वस्थ रहने की कामना की। ईद-उल-फितर का चांद देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार (24 मई) को नजर आया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘ईद मुबारक, ईद-उल-फितर की बधाई। इस विशेष अवसर पर करुणा, भाईचारे और सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाएं। सभी लोग स्वस्थ और समृद्ध रहें।’

इससे पहले राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी थी। राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संदेश में लोगों से कहा कि सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने का संकल्प लें और कोरोना वायरस की चुनौती से जल्द पार पाने व सुरक्षित रहने के लिए अन्य सभी एहतियात बरतें। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कामना की, ‘ईद-उल-फितर से जुड़े महान आदर्श हमारे जीवन में स्वास्थ्य, शांति, समृद्धि और सद्भाव लेकर आएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *