मौलाना यासूब अब्बास जो एक समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं उन्होंने आज एक वीडियो जारी करके उन आरोपों का पूरी तरह खंडन किया जिसमें मौलाना कल्बे जवाद उनके परिवार वालों की तरफ से लगातार शिया कॉलेज को लेकर इलजाम लगाए जा रहे थे।
अभी हाल ही में शमील शमसी द्वारा एक वीडियो जारी करके मौलाना यासूब अब्बास पर एक आरोप लगाया गया था कि मौलाना यासूब अब्बास अपने परिवार वालों को शिया कॉलेज में भर्ती करा रहे हैं और उन्होंने एडवांस में नाम बताए थे इन आरोपों पर मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि मैं पूरे कौम में हर इंसान को दावत दे रहा हूं कि वह शिया कॉलेज आए और इस बात को देखें।मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि शिया कॉलेज में सिलेक्शन कमेटी और प्रमोशन कमेटी दोनों है कोई भी आ करके उसे देख सकता है इन दोनों कमेटियों में उनका कोई भी परिवार का सदस्य नहीं है। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि उनके पिता मौलाना मिर्जा मोहम्मद अजहर की मौत के बाद उन्होंने सब कुछ भूल कर के कौम और मिल्लत को सामने रखकर सबकी तरफ मोहब्बत और दोस्ती का हाथ बढ़ाया था।
मौलाना ने कहा कि आज तरह तरह के झूठे इल्जाम लगाकर काम को गुमराह और बांटने की साजिश रची जा रही है।
मौलाना यासूब अब्बास ने मौलाना कल्बे जवाद को चैलेंज करते हुए कहा कि सामने आएं और वह फेहरिस्त जारी करें जिसमें उन्होंने कौम की तरक्की के लिए काम किया और लोगों को नौकरी और रोजगार से लगाया मैं भी उनके सामने फेहरिस्त रखता हूं जिसमें मैंने लोगों को नौकरी और रोजगार से लगाया।