मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित एक म्यूजिक इवेंट के दौरान 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 31 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार दोनों ने शराब का सेवन किया था, लेकिन शुरुआती जांच में ड्रग्स के इस्तेमाल का कोई सबूत नहीं मिला है। युवक को ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का मानना है कि डिहाइड्रेशन मौत का संभावित कारण हो सकता है। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।
मुंबई म्यूजिक इवेंट में युवक की मौत, महिला की तबीयत बिगड़ी




