Home / नेहरू युवा केंद्र में चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम सम्पन हुआ।

नेहरू युवा केंद्र में चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम सम्पन हुआ।

Spread the love

लखनऊ। चाइल्ड लाइन द्वारा दोस्ती सप्ताह के तहत नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के साथ चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।बैठक नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा सभी को दोस्ती टैग लगाया गया। इस सम्बंध में नवीन मिश्रा ने 1098 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे बाल शोषण के प्रति सभी स्वयंसेवकों को जागरूक रहने की बात कही उन्होंने कहा बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण होता दिखे तो उसकी शिकायत 1098 पर ज़रुर दें ।जिससे उस बच्चे की मदद तत्काल की जा सके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो के व्यक्तियों को बच्चों के शोषण के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवकों से अपील भी की। काउंसलर कृष्णा शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे बाल विवाह के केसों पर चर्चा करते हुए युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा किसी भी बच्चे का विवाह हो रहा हो तो उसकी सूचना चाइल्ड लाइन को 1098 पर फोन कर दें क्योंकि बाल विवाह होने से उन बच्चों को बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिससे उन बच्चों का सही प्रकार से विकास नहीं हो पाता है। इसी कारण वे बच्चे राष्ट्र की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाते हैं।नेहरू युवा केंद्र के पूर्व प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ईशांत मिश्रा ने संविधान के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों के अधिकारों के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।युवाओं ने बाल भिक्षावृत्ति, बालश्रम, बाल विवाह, बाल शोषण से सम्बंधित प्रशन पूछे जिसका जवाब केंद्र समन्वयक अनिल कुमार ने दिया।कार्यक्रम के दौरान युवा समन्वयक पुष्पा सिंह व स्वयं सेवकों ने चाइल्ड लाइन 1098 की सराहना करते हुए बच्चों की मदद का आश्वाशन दिया। कार्यक्रम में लेखाकार उदयभान सिंह,रंगबहादुर सिंह, सीताराम व युवा स्वयंसेवक भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *