अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैक्स लगाने का फैसला किया है। यह कदम ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए उठाया गया है, खासकर वहां चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच। ट्रंप ने कहा है कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा ।
इस फैसले से भारत, चीन, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों पर असर पड़ सकता है, जो ईरान के प्रमुख व्यापारिक साझेदार हैं। भारत ईरान से सूखे मेवे, जैविक और अजैविक रसायन, कांच से बने उत्पाद आदि आयात करता है, जबकि ईरान को चावल, चाय, चीनी, दवाइयां और इलेक्ट्रिकल मशीनरी निर्यात करता है ।





