Home / लव जिहाद पर कानून लाना बहुत जरूरी। वसीम रिजवी

लव जिहाद पर कानून लाना बहुत जरूरी। वसीम रिजवी

Spread the love

लव जिहाद पर सरकार द्वारा कानून लाना बहुत जरूरी है यह बात शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने कही।
वसीम रिजवी ने आज एक वीडियो कैसेट के बयान जारी करते हुए कहा यह कट्टरपंथी मुसलमानों के द्वारा एक सोची समझी साजिश है जहां पर वह हिंदू लड़की से विवाह करके मोहब्बत करके उसको हिंदू बना लेते हैं। लेकिन ऐसा कभी सुनने में नहीं आया कि मोहब्बत करने के बाद विवाह करने के लिए कोई लड़का हिंदू हो गया हो।
वसीम रिजवी ने कहा कि बहुत दिनों के बाद समाज इस बात को समझ पाया है कि लव जिहाद क्या है। मुसलमान लड़के सोशल मीडिया और दूसरे माध्यम से हिंदू लड़कियों से मोहब्बत करके और फिर शादी करके उनके जज्बातों के साथ खेलते हैं और इसे सवाब समझते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं तो ऐसा क्यों होता है कोई भी लड़की धर्म परिवर्तन करके मुसलमान बनती है ऐसा क्यों नहीं होता कि मुसलमानों का धर्म परिवर्तन करके हिंदू बन जाए।
वसीम रिजवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी ने लव जेहाद पर कानून बनाने की जो बात कही है वह सराहनीय है और यह सिर्फ उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि पूरे देश में कानून बनना और लागू होना चाहिए ताकि किसी के साथ लव जिहाद के नाम पर नाइंसाफी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *