ख़ातिब-ए-अकबर, मरहूम मिर्जा मोहम्मद अतहर, जिनके इल्म और फन की चर्चा दुनिया भर में है, उनसे मुहब्बत करने वालों की संख्या लाखों में है। आज भी उनकी पुरानी मजलिसों की तकरीरें यूट्यूब पर बड़े दिलचस्पी से सुनी जाती हैं।
मरहूम मिर्जा साहब को किसी पहचान की जरूरत नहीं है,
लेकिन उनके चाहने वालों की मांग पर लखनऊ के नक्खास पुलिस चौकी के करीब नगर निगम ने उनके नाम से एक गेट बनाया है।
इस गेट का उद्घाटन 4 दिसंम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, यूपी अल्पसंख्यक एवं मुस्लिम वक्फ़ मंत्री दानिश अंसारी, एवं लखनऊ महापौर सुशमा खर्कवाल द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर उनके बेटे, शिया पर्सनल बोर्ड के सेक्रेटरी एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास भी मौजूद रहेंगे।
मौलाना यासूब अब्बास ने मरहूम मिर्जा मोहम्मद अतहर से मोहब्बत रखने वाले और तमाम लोगों से इस विशेष उद्घाटन में शामिल होने की अपील की है।




