Home / बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सपा में शामिल।

बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सपा में शामिल।

Spread the love

लखनऊ बसपा सुप्रीमो मायावती को ज़ोर का झटका लगा है। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के के सचान सोमवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही बसपा की एक पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं।
अब आने वाले 2022 चुनाव में समाजवादी पार्टी को बढ़त दिलाने के इरादे से अखिलेश यादव ने पिछड़ों की राजनीति करने वाले के के सचान को अपने साथ मिला लिया। सचान बहुजन समाज पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *