Home / यौमे शहादत हज़रत इमाम_हसन अलैिस्सलाम के मौक़े पर #आइम्मा-ए-मसाजिद से अपील:

यौमे शहादत हज़रत इमाम_हसन अलैिस्सलाम के मौक़े पर #आइम्मा-ए-मसाजिद से अपील:

Spread the love

जिस तरह #मुहर्रम को इमाम हुसैन का महीना कहा जाता है ठीक उसी तरह सफर का महीना भी इमाम हसन का महीना है। अवाम तो अवाम खवास भी इस तारीख़ से वाकिफ नहीं जब इमाम हुसैन की शहादत पे ज़िक्रे शहादतैन की #महफ़िलें सजती है तो इमाम हसन के ज़िक्रे शहादत में इतनी सुस्ती क्यों..?
हालांकि जब जब इमाम हुसैन का ज़िक्र किया जाएगा वही इमाम हसन का ज़िक्र किया जाएगा लेकिन #इमाम हसन की खास तारीख पे मिम्बर ओ मेहराब सब मायूस नज़र आते हैं जब उनमे ज़िक्रे इमाम नहीं होता..
ज़्यादा तवील गुफ़्तगू न करके आइम्मा ए मसाजिद से आजिज़ाना गुज़ारिश है के 28 सफर के दरमियान में पड़ने वाले जुमे के दिन अज़मते इमाम हसन अल मुज्तबा पे खिताब करें और आवाम को तरग़ीब दिलाएं की वो अपने अपने घरों में महफ़िल ए ज़िक्रे इमाम हसन सजाएं और नज़्रो नियाज़ फातेहा ख़्वानी एहतेमाम करें..
अपील- तमाम आशिकाने अहलेबैत व असहाब رضوان اللہ تعالی علیہم اجمعین से।
तमाम सैय्यद मोहम्मद अहमद मियाँ
यूथ अध्यक्ष
आल इंडिया मोहम्मदी मिशन
लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *