Home / बहराइच मे मनीषा रेप केस के आरोपियो को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने दिया ज्ञापन

बहराइच मे मनीषा रेप केस के आरोपियो को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने दिया ज्ञापन

Spread the love

शादाब हुसैन
बहराइच।शहर के अम्बेडकर पार्क मे आज राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं बहुजन क्रान्ति मोर्चा की ओर से प्रदेश व्यापी चरणबद्ध आन्दोलन के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन पत्र को नगर मजिस्ट्रेट को देते हुए कहा गया कि पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक वर्ग के मूलनिवासियो पर हो रहे अत्याचार,जुल्म व अन्याय पर रोक लगाई जाए, महिला उत्पीड़न की घटनाओ पर रोक लगाई जाए तथा मनीषा बाल्मीकि कांड के आरोपियो को फांसी दी जाए वरना यह आन्दोलन देशव्यापी किया जाएगा।
इस अवसर पर लल्लन प्रसाद सोनी, डा अमीर अहमद खान, डा मो शरीफ,भरत कौलिक, धनपत प्रसाद, कन्हैयालाल मौर्या, डा सुनील भास्कर, अमरनाथ खरवार, रामानंद विश्वकर्मा व मेराज अहमद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *