लखनऊ, 05 सितंबर 2025, सुबह 09:48 बजे*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए नई प्रेरणा प्रदान करेगा।




