Home / 22 वर्षीय युवक की अज्ञात मौत ,पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप

22 वर्षीय युवक की अज्ञात मौत ,पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप

Spread the love

आज दिनांक 18 जनवरी 2021 को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत विधान सभा जैदपुर के ग्राम कौरहा पुरवा मजरे बीबीपुर में एक 22 वर्षीय दलित युवती की अज्ञात मौत हो गई थी। जिसकी लाश गांव से दूर चोटिल अवस्था में कई घंटो बाद बहुत ढूंढने पर मिली परिवार के लोगों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रेप और मर्डर की आशंका जताई है।
समाजवादी पार्टी के हरदिल अजीज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर लड़की के परिवार वालों से मिले और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आपके साथ खड़ी है हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए,जो भी मुजरिम हो उसके साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।और परिवार को पचास लाख रुपए की आर्थिक मदद की जाए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।अगर सरकार मांगे नहीं पूरी करती है तो समाजवादी पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर विधान सभा तक संघर्ष करेंगे।मा मंत्री श्री अरविन्द गोप जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है सरकार का इकबाल ख़तम हो चुका है अपराधी मस्त जनता त्रस्त।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद लोगों में सपा अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद,विधायक गौरव रावत,पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू,हशमत अली गुड्डू, वसीम बेलखर।, इंतखाब आलम नोमानी, कृष्ण कुमार रावत,विकास सिंह विशेन,कामता यादव,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *