Home / उत्तर प्रदेश / 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर निगम लखनऊ में शपथ समारोह का आयोजन*

13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर निगम लखनऊ में शपथ समारोह का आयोजन*

Spread the love

भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस, अर्थात 25 जनवरी, 1950 के प्रतीकस्वरूप पूरे देश में प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से नए मतदाताओं को नामांकन हेतु प्रोत्साहित करना, सुविधा प्रदान करना और इसमें उत्तरोत्तर वृद्धि करना है।

मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने और निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ में मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में अनेक अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए लोकतंत्र में पूर्ण आस्था, लोकतांत्रिक परंपरा व मर्यादा बनाये रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा से प्रभावित न होते हुए स्वतंत्र व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाये रखते हुए मताधिकार प्रयोग की शपथ दिलायी गयी।

लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह द्वारा कार्यक्रम में शपथ दिलायी गयी तथा अन्य जोनल कार्यालयों में जोनल अधिकारियों द्वारा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *