Home / उत्तर प्रदेश / काशीनाथ इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत दों गीतों का आडियो अखिलेश यादव ने जारी किया।

काशीनाथ इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत दों गीतों का आडियो अखिलेश यादव ने जारी किया।

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में काशीनाथ इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत दों गीतों का आडियो जारी किया।
गीत की रचना समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी श्री काशीनाथ यादव ने की है और इसे संगीत नौशाद अली राहत ने दी है। मुम्बई में रिकॉर्ड कराये गये दो गीतों का ऑडियो जारी किया।
श्री काशीनाथ यादव ने इन दोनों गीतों की रिकार्डिंग पिछले दिनों मुम्बई में कराई थी।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेटमंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, विधायक श्री एस.पी. यादव और श्री रफीक अंसारी, श्री चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व एमएलसी श्री संतोष यादव सनी, चंद्रशेखर सिंह तथा सुरेन्द्र यादव, बिरहा-भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सर्वश्री कन्हैया यादव महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव, पंडित अवधेश शुक्ला पूर्व जिलाध्यक्ष नई मुम्बई, अनिल यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुलुण्ड, जीवन लाल यादव अध्यक्ष मुलुण्ड विधानसभा, रामधारी यादव अध्यक्ष मुलुण्ड विधानसभा, विजय यादव अध्यक्ष घाटकोपर ईस्ट विधानसभा, राम चरण यादव प्रवक्ता जिला पालघर, फिरोज उस्मान टीन वाला पूर्व उपाध्यक्ष मुम्बई प्रदेश मौजूद रहे।
इस अवसर पर मसूदी समाज के प्रतिनिधिमण्डल के साथ सर्वश्री मुहम्मद कल्लू जी सम्भल, महफूज हाशमी अयोध्या, अली हुसेन अमेठी, अब्बू वकर हाशमी आजमगढ़, इब्राहिम हाशमी बस्ती, जलालुद्दीन हाशमी इलाहाबाद, इसरार हाशमी मुरादाबाद, हाजी सफीक हाशमी कानपुर, सोनू हाशमी कानपुर, हाजी मुबारक हाशमी सम्भल, मोहम्मद कासिफ हाशमी मुरादाबाद, मोहम्मद इस्माइल हाशमी सुल्तानपुर, मोहम्मद उमर हाशमी बाराबंकी ने श्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *