Home / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों की ओर से उनके द्वारा किए योगदान के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों की ओर से उनके द्वारा किए योगदान के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन

आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों की ओर से उनके द्वारा किए योगदान के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं।

भारत माता के महान सपूत सरदार वल्लभभाई पटेल जी का, जिन्होंने वर्तमान भारत की एकता अखंडता के लिए अहर्निश प्रयास करते हुए एक बड़ी सफलता प्राप्त की, भारत सदैव कृतज्ञ चित्त से स्मरण करेगा व उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करेगा।

कुटिल अंग्रेज इस बात को जानते थे कि अब भारत को बहुत अधिक दिनों तक वे अपने शासन के अधीन नहीं रख सकते तो उनकी मंशा थी भारत को टुकड़े-टुकड़े में बांटने की, उनकी उस दुरभिसंधि को विफल करने में सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने सबसे बड़ी भूमिका का निर्वहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *