लखनऊः 03 फरवरी, 2023
06 फरवरी, 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में उ0प्र0 रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लावा इन्टरनेशनल लि0, नोयेडा एवं डिक्सन टेक्नाॅलोजी प्रर0 लि0 नोयेडा के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
एम0 ए0 खाँ, ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आॅफिसर ने बताया कि रोजगार मेले में केवल हाईस्कूल अथवा केवल इण्टरमीडिएट अथवा केवल आई0टी0आई0 उत्तीर्ण किये हुए अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 वर्ष से 29 वर्ष के बीच हो वे ही प्रतिभाग कर सकते है वेतन रू0 12000 तक एवं अन्य सुविधाये कम्पनी द्वारा दिया जायेगा।





