Home / उत्तर प्रदेश / होली तक छह चौराहों को किया जाएगा जाम मुक्त

होली तक छह चौराहों को किया जाएगा जाम मुक्त

Spread the love

शासन की मंशानुरूप नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर में व्याप्त जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक रणनीति तैयार की गई है। जिसके तहत होली के त्यौहार तक नगर के छह मुख्य चौराहों को जाम मुक्त करने का निर्णय लिया गया है।जिस क्रम में नगर आयुक्त द्वारा शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे के आस पास अवध चौराहे के निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

राजधानी के 6 चौराहों को होली तक जाम से छुटकारा दिलाने का लक्ष्य नगर निगम द्वारा निर्धारित किया गया है।जिस क्रम में अहिमामऊ, अवध, पॉलिटेक्निक, दुबग्गा चौराहा, चारबाग व कमता तिराहे को जाममुक्त किया जाएगा।इसी क्रम में कल देर रात अवध चौराहे के निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *