Home / होम क्वारंटाइन में रहने वाले कोरोना मरीजों को देंगे पल्स ऑक्सीमीटर: CM केजरीवाल

होम क्वारंटाइन में रहने वाले कोरोना मरीजों को देंगे पल्स ऑक्सीमीटर: CM केजरीवाल

Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कोरोना वायरस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटाइन में रहने वाले कोरोना के मरीजों को सरकार पल्स ऑक्सीमीटर देगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘जिन मरीजों को हल्के कोरोना के लक्षण हैं और वे होम क्वारंटाइन में हैं, ऐसे मरीजों को हम पल्स ऑक्सीमीटर देंगे। इसके चलते वे अपनी ऑक्सीजन संबंधित दिक्कतों की जांच कर सकेंगे।’

केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमनें राजधानी में टेस्टिंग को तीन गुना तक बढ़ा दिया है। पहले पांच हजार टेस्टिंग रोजाना की जा रही थीं, अब इसे बढ़ाकर 18 हजार कर दिया गया है। कुछ लैब्स भी थीं, जो पहले गलत रिपोर्ट दे रही थीं। ऐसी लैब्स पर कार्रवाई की गई है।

केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली और केंद्र सरकार मिलकर कोरोना से काबू पा रही है। यह समय राजनीति करने का नहीं है। लड़ाई-झगड़े का भी नहीं है। अगर आपस में लड़ेंगे तो करोना जीत जाएगा। मिलकर लड़ेंगे तो कोरोना हार जाएगा। ‘

उन्होंने कहा, ‘आज पूरा देश चीन के खिलाफ दो तरीके के युद्ध लड़ रहा है। पहला चीन के वायरस से और दूसरा चीन के साथ सीमा पर। वायरस के खिलाफ डॉक्टर व नर्स लड़ रहे हैं और सीमा पर सैनिक लड़ रहे हैं। दोनों युद्ध को हमें मिलकर लड़ना है। इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमारे 20 जवान पीछे नहीं हटे। पूरा देश भी पीछे नहीं हटने वाला है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *