Home / उत्तर प्रदेश / जनता भी जान गई है कि भाजपा को झूठा प्रचार करने में महारत हासिल है अखिलेश यादव

जनता भी जान गई है कि भाजपा को झूठा प्रचार करने में महारत हासिल है अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी स्टार प्रचारक बनकर व्यस्त है और उनका प्रशासनतंत्र अपराधियों के आगे पस्त है। दिन दहाड़े अपराधिक घटनाएं हो रही है पर दावा किया जाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीकठाक है। जनता भी जान गई है कि भाजपा को झूठा प्रचार करने में महारत हासिल है। उसके पास अपना काम बताने के लिए कुछ है नहीं, इसलिए वह समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर अपना समय काट रही है।
राजधानी लखनऊ में ही जंगलराज के हालात है। कृष्णानगर में बदमाशों ने दिन दहाड़े पिस्तौल की नोक पर एक महिला की चेन लूट ली। कैसरबाग इलाके में व्यापारी से 13 लाख रुपये की लूट हो गई। एक संविदा कर्मी ने नौकरी के नाम पर युवती से वसूली की और दुष्कर्म किया। पारा के बुद्धेश्वर मंदिर पर एक बुजुर्ग की सोने की माला बदमाशों ने लूट ली।
20अप्रैल 2023 को ही प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में तमंचा दिखाकर किशोरी से रेप किया गया। चंदौसी से परीक्षा देकर लौट रही बीएससी की छात्रा से बस चालक ने छेडछाड़ की। मेरठ के कंकरखेड़ा में दबंगों ने दो बहनों को घसीट कर पीटा और अश्लील व्यवहार किया। उन्नाव में भाजपा के पांच गुंडों ने नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर जेल से छूटते ही पीड़िता के घर में आग लगा दी। आगरा में ताजगंज स्थित त्रिवेणी इन्क्लेव में सरेशाम दरोगा की बहू को बंधक बनाकर लूट हुई।
ये घटनाएं तो महज गिनती के लिए हैं। प्रदेश में हर दिन लूट, हत्या, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं घटती हैं। पुलिस ज्यादातर मामलों में पीड़िता की मदद के बजाय अपराधीतत्वों के ही पक्ष में दबाव बनाने का काम करती है। लचर विवेचना और अभियोजन में लापरवाही से तमाम अपराधी छूट जाते हैं। भाजपा राज में कानून व्यवस्था बुरी तरह चौपट है। महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं। जनता इस सबसे ऊब चुकी है। वह निकाय चुनावों में ही भाजपा को करारा सबक सिखाकर सन् 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की पराजय की अग्रिम पटकथा लिख देगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *