लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के पेजर के बाद अब रेडियो कम्युनिकेशन डिवाइस में धमाके हो रहे हैं। इन धमाकों में तीन लोगों के मारे जाने खबर है। लेबनान के अल-मनार टीवी ने बताया कि कई लेबनानी इलाकों में वायरलेस डिवाइस ले जाने वालों के हाथों में ही विस्फोट हो गया। अभी तक 60 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। यहां तक कि हिजबुल्लाह के लिए अपने लड़ाकों और दूसरे संबंधियों को दफनाना भी मुश्किल हो गया है। लेबनान में हुए पेजर विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कुछ नाबालिक भी शामिल हैं, वहीं लगभग 3000 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 200 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हिजबुल्लाह ने पेजर विस्फोट का आरोप इजरायल पर लगाया है और बदला लेने की धमकी दी है।
हिजबुल्लाह के पेजर के बाद अब रेडियो कम्युनिकेशन डिवाइस में धमाका




