नई दिल्ली देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आज संसदीय राजभाषा समिति की 38वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के 12वें खंड को माननीय राष्ट्रपति जी के पास भेजने की मंजूरी दी गई।
हिंदी के साथ-साथ भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार व प्रयोग को और अधिक बढ़ाने के लिए मोदी सरकार निरंतर काम कर रही है, ताकि ये भाषाएँ राष्ट्र-निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।





