नई दिल्ली देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सहारा की चार सहकारी समितियों में रुपये निवेश करने वाले लाखों लोगों की उम्मीदों को पूरा करते हुए ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ के माध्यम से उनके रुपये लौटाए जा रहे हैं।
यह मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय की सक्रियता का परिणाम है कि लोगों को उनकी मेहनत की वह कमाई वापस मिल रही है, जिसकी उम्मीद वे वर्षों पहले छोड़ चुके थे। इसके लिए मैं पूरी प्रक्रिया में शामिल सभी स्टेकहोल्डर्स का आभार व्यक्त करता हूँ।





