Home / चर्चित चेहरे / हाथ पैर से अपंग व्यक्ति ने अपनी सभी ख्वाहिशें पूरी की

हाथ पैर से अपंग व्यक्ति ने अपनी सभी ख्वाहिशें पूरी की

Spread the love

जब वह पैदा हुआ तो उसके माँ- बाप को छोड़कर दुनिया ने मुंह फेर लिया क्योंकि ना सिर्फ वह दोनों हाथों, पांव से अपंग था बल्कि सिरे से उसकी टांगे और बाजू मौजूद ही नहीं थी

इस समय इनकी उम्र 41 साल है सोचिए उसने पिछले 41 बरस बगैर टांगों, बाजुओं और हाथों पांव के कैसे गुजारे होंगे… ? और वह आज किस हालत में होगा ??

अगर आप ऑस्ट्रेलिया में पैदा होने वाले इस शख्स की जिंदगी को पढ़ें तो आपके सारे गिले-शिकवे तमाम बहाने सब शिकायतें हवा में गायब हो जायेंगी।

क्योंकि वह अपने आधे अधूरे शरीर के बावजूद एक खुशहाल और भरपूर जिंदगी जी रहा बल्कि करोड़ों बुझी आंखों में उम्मीद की रोशनी और मायूस दिलों में जोश की आग भड़का रहा है

यह सात किताबों का राइटर है और इसकी अक्सर किताबें न्यून्यूयॉर्क बेस्ट सेलर की लिस्ट का हिस्सा बनी है

इसकी किताबों की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाइए कि यह किताबें दुनिया की 40 से ज्यादा भासाओ में लिखी जा चुकी हैं

वह एक मोटिवेशनल स्पीकर भी है और TED समेत हर फोरम पर अपनी बातो के जरिए लाखों लोगों की जिंदगियां बदल चुका है

उसके मुंह से निकलने वाली हर बात उम्मीद और जिंदगी से भरपूर होती है अपनी मोटिवेशनल स्पीच के सिलसिले में वह आधी से ज्यादा दुनिया घूम चुका है

उसने 2005 में Life without limbs और 2007 में “Altitude is Altitude” के नाम से ट्रेनिंग के प्रशिक्षण केंद्र बनाए जहां वह बिजनेसमैन सफलता के मार्ग को जान सकता है।

उसका मीडिया से भी गहरा नाता है हर बड़ी मीडिया हाउस और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उसके लाखों फॉलोअर्स हैं जिन्हें वह अपनी स्पीच, वीडियोज़ के जरिए बेहतर और खुशहाल जिंदगी जीने का मार्ग बताता है।

CNN BBC CNBC समेत दुनिया भर के इंटरनेशनल लेवल के टीवी चैनल्स उसके इंटरव्यूज अपने दर्शकों तक पहुंचाते रहते हैं

उसने मोहब्बत भी की और शादी भी….
उसकी बीवी खूबसूरत ऑस्ट्रेलियन मॉडल है इन दोनों के चार हंसते खेलते खूबसूरत बच्चे हैं यह अपनी खूबसूरत बीवी और बच्चों के साथ कैलिफोर्निया अमेरिका में अपने आलीशान घर में अपनी मनपसंद जिंदगी जी रहा है

इस शख्स का नाम Nick Vujicic है

जब आप अपने पूरे जिस्म के साथ अपनी अधूरी जिंदगी से तंग आने लगे तो इस पोस्ट को तीन बार पढ़ लिया करें

इसके अधूरे जिस्म के साथ “पूरी” जिंदगी आपको जीने का हुनर और हौसला अता करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *