Home / हाथरस जांच एसआईटी सदस्य डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने की आत्महत्या

हाथरस जांच एसआईटी सदस्य डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने की आत्महत्या

Spread the love

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज आत्महत्या का एक और मामला सामने आया। यह यह आत्महत्या हाई प्रोफाइल है। डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने शनिवार को आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में डीआईजी की 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा प्रकाश ने सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास द्वितीय तल पर फांसी लगा ली। आननफानन कुछ लोगों की मदद से उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुष्पा प्रकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है, मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *