हम और हमारे नेताजी, जयंती पर श्रद्धांजलि
सपा पूर्व वरिष्ठ नेता शाबु ज़ैदी 7617032786
डॉ राम मनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह के शिष्य समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव कि आज 85वीं जयंती पर सभी समाजवादी विचारक ,चिंतक को बहुत-बहुत बधाई,
मुझे अच्छे से याद है कि जब नेता जी ने समाजवादी पार्टी की संगे बुनियाद रखी थी और प्रदेश कार्यालय माल एवेन्यू में हुआ करता था और प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय रामशरण दास थे,
अध्यक्ष जी ने बताया कि नेताजी का जन्मदिन है हम लोगों को उनका जन्मदिन मनाना चाहिए, सभी को अध्यक्ष जी ने कुछ न कुछ काम दिए और हमको कहा तुम पुराने लखनऊ से साइकिल यात्रा निकाल कर लाओ ,
हम हमारे दोस्तों और कार्यकर्ताओं ने रकाबगंज लखनऊ से साइकिल रैली निकाली और जीपीओ होते हम लोग पार्टी कार्यालय माल एवेन्यू के तरफ बढ़ रहे थे, कि बीच में पूर्व शिक्षा मंत्री सच्चे समाजवादी स्वर्गीय शारदानंद अंचल मिले और हमारी साइकिल पर बैठ कर साइकिल यात्रा में शामिल हुए,
हम लोग नेताजी जिंदाबाद समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, लोहिया जी अमर रहे के नारे लगाते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां पर समाजवादी सदस्यता अभियान चल रहा था और लखनऊ के गोलागंज वार्ड के सभासद स्वर्गीय बादशाह खान और स्वर्गीय शाफिकुल रहमान सिद्दीकी सदस्य ले चुके थे और नेताजी भाषण दे रहे थे ,बीच भाषण में नेताजी ने कहा मैं अपना जन्मदिन नहीं मानता, तुम लोग बैठ जाओ, नेताजी के कहने पर हम लोग चुपचाप बैठ गए, प्रोग्राम खत्म हुआ नेताजी हम लोग से मिलते हुए सर पर हाथ रख आशीर्वाद देते हुए चले गए, और नेताजी के जन्मदिन मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई, मुझे अच्छे से याद है समाजवादी पार्टी को जब साईकिल चुनाव निशान मिला था, नेताजी बहुत खुश थे और कह रहे थे साइकिल ही है जो हर किसान मजदूर गरीब के पास है, उसका निशान है,
इसी साइकिल से पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा एवं पद यात्रा निकायते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की मिलकर सरकार बनी और कई बार इसी साइकिल के माध्यम से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार रही है ,
लेकिन ये कहते हुए बहुत अफसोस हो रहा है कि आज का समाजवादी कार्यकर्ता दो पहिया साइकिल की जगह चार पहिया, इंजन, ac ,पावर ब्रेक साइकिल से चलने लगा है,
वो गरीब मजदूर किसान की जमीनी हकीकत से दूर है ,
मुझे याद है और वह पुराने कार्यकर्ताओं को भी याद होगा नेताजी की शिक्षाओं की वजह से समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय कुंवर शैलेंद्र सिंह हो या समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह राणा हमेशा युवा कार्यकर्ताओं से साइकिल से पार्टी कार्यालय आने को कहते थे, ताकि कार्यकर्ताओं में मेहनत ,मशक्कत और गरीबों का एहसास हो, जिससे कार्यकर्ता सच्चा समाजवादी बने, यही वजह रही की कार्यकर्ताओं की पार्टी के प्रति इतनी कड़ी मेहनत मशक्कत, वफादारी और जुनून की वजह से केंद्र में नेताजी मंत्री रहे, ऐस अहम मौक़े पर समाजवादी चिंतन और विचारकों से गुजारिश है कि जब तक उत्तर प्रदेश में गरीब किसान पिछड़ों अल्पसंख्यक महिलाओं की जन समस्या साइकिल के माध्यम से गली गली घूम कर नहीं एकत्रित करेंगे और उसके समाधान की कोशिश नहीं करेंगे तब तक नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं होगी





