Home / उत्तर प्रदेश / सेवा करने से मिलता है सुकून- घनश्याम मौर्या*

सेवा करने से मिलता है सुकून- घनश्याम मौर्या*

Spread the love

सच्ची सेवा का हमेशा से निर्वाहन करते हुए आज विगत 11वर्षों से लगातार जिंदगी फाउंडेशन अपने सेवा के कार्य करती आ रही है और हर माह सरकारी जिला महिला अस्पताल में सभी मरीजों और तिमारदारों को राहत समाग्री फल,दूध,ब्रेड,बिस्किट आदि देने का काम कर रही है जिसको आज पुनः 10 सितंबर 2024 दिन मंगलवार को जिंदगी फाउंडेशन के सभी सम्मानित सदस्यों व महिला हास्पिटल के सी.एम.एस डाॅ प्रदीप जी के साथ सभी मरीजों और तीमारदारों को सामग्री उनके बेड पर जाकर वितरित की गई । प्रोग्राम के मुख्य अतिथि के रूप मे D.A.V कालेज के प्रिंसिपल श्री घनश्याम मौर्या जी उपस्थित हुए जिनका स्वागत फाउंडेशन के अध्यक्ष जुहैर अंजुम खान और महामंत्री सरदार मंजीत सिंह धामी ने माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर किया l इस अवसर पर प्रिंसिपल ने नवजात शिशुओं को नव जीवन की शुभकामनाएं दी और उनकी माताओं के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की , इस मौके पर, सरदार हरपाल सिंह, प्रताप बाबू, मो.जिया भाई मार्डंन शूज,डाॅ राजीव श्रीवास्तव, सरदार बग्गा सिंह, जावेद सईद मो.आरिफ सभासद्,शिवम सिंह, मो.वशीम आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *