इमामबारगाह की जमीन को ढहाने वाले दबंगों का कहर जारी है। आज जमानत मिलने के 24 घंटे बाद ही दबंगई दिखाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग किया।
दबंगों की फायरिंग में दो लोग जख्मी हो गए आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल परिजन लेकर पहुंचे।
गोसाईंगंज पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से दबंगों के हौसले बुलंद हैं।
यह घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के मुंगर गांव की है।
मौलाना कल्बे जव्वाद और मौलाना यासूब अब्बास घायलों को देखने ट्रामा सेंटर पहुंचे।