ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने सुल्तानपुर गोली काण्ड पर फौरन संज्ञान लेते हुए सुल्तानपुर जिला प्रशासन से बात की। मौलाना यासूब अब्बास ने थाना गोशाईगंज अन्तर्गत मूंगर में हुये इस गोलीकांड के संबंध में एस पी सुल्तानपुर से बातचीत की। एस पी सुल्तानपुर ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि यह भूमाफिया अब धीरे धीरे मस्जिदों करबलाओं और दरगाहों तक पहुंच रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शियाने हैदरे कर्रार के प्रभारी कर्रार हुसैन साहब को गोली लगी थी। इन पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
मौलाना ने कहा कि वह लगातार एस पी सुल्तानपुर के संपर्क में हैं हालांकि जैसी कार्यवाही होनी चाहिए थी वैसी नहीं हुई मगर एस पी सुल्तानपुर ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मौलाना ने कहा कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी मऊ तथा और जगह पर हमले हुए हैं।
मौलाना ने कहा कि अगर जल्द और सख़्त कार्रवाई नहीं हुई तो सुल्तानपुर में बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा।