Home / सुब्रमण्यन स्वामी ने राहुल गांधी को ‘बुद्धू’ बताया।

सुब्रमण्यन स्वामी ने राहुल गांधी को ‘बुद्धू’ बताया।

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने राहुल गांधी को ‘बुद्धू’ बताया है। उन्होंने एक ट्वीट के जवाब में राहुल गांधी को ‘बुद्धू’ बताया साथ ही उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर भी तंज कसा।
गौरतलब है कि गृह मंत्रालय की तरफ से राहुल गांधी को उनकी नागरिकता को लेकर 2019 में नोटिस भेजा गया था। राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने दो बार सवाल खड़े किए थे। पहली बार साल 2017 में और फिर 2019 में उन्होंने पत्र लिखा था। स्वामी ने राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने की बात कही थी। एक ट्विटर यूजर सुब्रमण्यन स्वामी को टैग कर लिखा कि गृह मंत्री ने अभी तक 2019 में ब्रिटिश नागरिकता पर भेजे गए कारण बताओ नोटिस पर कार्रवाई नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *