Home / सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की उत्तर प्रदेश डीजीपी और मुख्य सचिव के साथ बैठक

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की उत्तर प्रदेश डीजीपी और मुख्य सचिव के साथ बैठक

Spread the love

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह और चीफ सेक्रेट्री राजेंद्र तिवारी से शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में मुलाकात की। इस मुलाकात में चीफ जस्टिस ने अयोध्या पर फैसले के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियाें के संबंध में बातचीत की। चीफ जस्टिस ने अयोध्या और यूपी के अन्य संवेदनशील इलाकों की जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या धार्मिक नेताओं को विश्वास में लिया गया है? पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के संबंध में भी जानकारी ली। केंद्र और राज्य के सुरक्षा व्यवस्था पर आपसी तालमेल पर भी सवाल पूछा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *