Home / सांसद वरुण गांधी लगातार जनता की मदद के लिए सामने आ रहे हैं।

सांसद वरुण गांधी लगातार जनता की मदद के लिए सामने आ रहे हैं।

Spread the love

पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी एक दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वह पीलीभीत की जनता की हर हाल में मदद करने को तैयार हैं, चाहे इसके लिए उन्हें बैंक से पैसा निकालना पड़े या फिर फिक्स डिपाजिट तोड़कर जनता की मदद करनी पड़े। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण कि देश में दस्तक के बाद सांसद वरुण गांधी लगातार जनता की मदद के लिए सामने आ रहे हैं और निजी खर्च पर लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं।

वरुण गांधी का मानना है कि आर्थिक रूप से कमजोर हुए परिवारों की मदद सिर्फ आर्थिक रूप में ही की जा सकती है। ऐसे में सांसद वरुण गांधी ने एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत उन परिवारों की मदद की जा रही है, जिसने जीविका कमाने वाले व्यक्ति को कोरोना संक्रमण में खो दिया है। प्रत्येक परिवार को निजी खर्च पर वरुण गांधी ₹51000 की सहायता पहुंचा रहे हैं। इस मुहिम के तहत अब तक जिले के कुल 14 परिवारों तक सहायता राशि पहुंचाई गई है। नई रणनीति के तहत अब वरुण गांधी हर ब्लॉक में मदद पहुंचाने का काम करेंगे, इसकी घोषणा जनसभा के दौरान सांसद ने स्वयं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *