Home / संतरों में छिपाकर कैप्टागॉन पिल्स की तस्करी। 45 लाख कैप्टागॉन पिल्स जेद्दाह पोर्ट पर जब्त।

संतरों में छिपाकर कैप्टागॉन पिल्स की तस्करी। 45 लाख कैप्टागॉन पिल्स जेद्दाह पोर्ट पर जब्त।

Spread the love

सऊदी अरब के कस्टम विभाग ने देश में 45 लाख एम्फेटमाइन पिल्स को लाने की कोशिश को नाकाम कर दिया है. इस ड्रग को स्थानीय तौर पर कैप्टागॉन कहा जाता है. इसे जद्दाह के पोर्ट पर संतरों की बड़ी खेप में छुपा कर लाया जा रहा था. सऊदी अरब के सरकारी टीवी अल अरबिया ने ये जानकारी दी है. इतनी पिल्स की अनुमानित कीमत 5.8 करोड़ डॉलर मानी जाती है.
अधिकारियों ने बताया कि जेद्दाह के बंदरगाह पर बड़ी संख्या में आए संतरों के बॉक्सेज को जब्त कर लिया गया. इन बाक्सेज के एक्स-रे मशीनों से निरीक्षण में सच्चाई का पता चला. बॉक्सेज के नीचे बड़ी संख्या में कैप्टागॉन पिल्स छुपी हुई थीं.
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक बॉक्सेज का इंतजार करने वाले कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. कस्टम अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराधियों की स्मगलिंग की एक और बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया है.
इससे पहले शनिवार को सऊदी अधिकारियों ने लेबनान से आई एक करोड़ 44 लाख टैबलेट्स को जब्त किया था. इनका शिपमेंट लोहे की प्लेटों में छुपा कर किया गया था. इसी तरह अप्रैल में लेबनान से आई अनारों की खेप में 53 लाख पिल्स मिली थी. उस वक्त सीरिया के एक नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *