Home / सरकार के साथ बातचीत को तैयार हुए किसान, राकेश टिकैत

सरकार के साथ बातचीत को तैयार हुए किसान, राकेश टिकैत

Spread the love

 

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को कहा कि तीन विवादित कृषि कानूनों पर किसान संघ केंद्र सरकार के साथ बात करने को तैयार हैं, लेकिन चर्चा इन कानूनों को रद्द करने को लेकर होगी। हरियाणा के भिवानी जिले के प्रेम नगर गांव में किसान पंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि किसानों को अपना आंदोलन लंबे समय तक जारी रखना है लेकिन वे निश्चित रूप से बिना जीते अपने घर नहीं जाएंगे।

हरियाणा बीकेयू के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी सरकार पर कोविड-19 की स्थिति से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा, जिन मरीजों को ऑक्सीजन और अस्पतालों में बिस्तर नहीं मिल रहे हैं, उन्हें भाजपा के सांसदों और विधायकों के घर ले जाना चाहिए। हाल के महीनों में हरियाणा में कई किसान पंचायतों को संबोधित करने वाले टिकैत ने कहा कि किसान राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर पांच महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, लड़ाई लंबी चलेगी, कितने महीने चलेगी, कोई नहीं जानता। लेकिन एक चीज़ तय है कि किसान इसे बिना जीते वापस नहीं जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *