Warning: Undefined array key "vYLWPA" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/template.php on line 1
गर्व है कि देश के लिए कुछ कर रहा हूं। डॉक्टर सोहेल - The Revolution News
Home / गर्व है कि देश के लिए कुछ कर रहा हूं। डॉक्टर सोहेल

गर्व है कि देश के लिए कुछ कर रहा हूं। डॉक्टर सोहेल

Spread the love

देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि कोविड से अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमारा गई है! लोग ऑक्सीजन, एंबुलेंस और दवाई जैसी बुनियादी चीजों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ अस्पतालों में दिन-रात इस महामारी का मुकाबला कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह पीपीई किट उतारने के बाद पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं।
यह तस्वीर डॉक्टर सोहिल ने बुधवार, 28 अप्रैल को ट्विटर पर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘गर्व है कि देश के लिए कुछ कर रहा हूं।’ अब ये फोटो इंटरनेट पर छा चुकी है। असल में, यह दो फोटो का कोलाज है। एक में डॉक्टर सोहिल पीपीई किट पहने हैं। जबकि दूसरी तस्वीर पीपीई किट उतारने के बाद की है जिसमें वो पसीने से भीगे हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *