लखनऊ 03 जून 2023।
जिलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये । जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत कर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
श्री सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 79 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 28 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें।
उन्होंने बताया कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 79 में से 28 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 52 में से 04 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी0 में 157 में से 44 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 228 में से 27 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 124 में से 10 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस 103, राजस्व 341, विकास 29, समाज कल्याण 18, तथा अन्य 149 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।
उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए की अगले 2 दिवस में समस्त गौ आश्रय स्थलो का निरीक्षण करना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षणों में गौ आश्रय स्थलो में गौ वंशो को गर्मी से बचाने के लिए किए गए उपायों, पेयजल की व्यवस्था एवम चारे की उपलब्धता का सत्यापन करते हुए आख्या उपलब्ध कराई जाए। साथ ही निर्देश दिए की यदि किसी आश्रय स्थल में चारे/भूसे की कमी हो तो तत्काल उसे पूरा कराया जाए। उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए की समाधान दिवस में आने वाले समस्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पिछले 2 वर्ष के समाधान दिवस के प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता का सत्यापन शिकायत कर्ता को कॉल करके किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए की IGRS और समाधान दिवस का कोई भी प्रकरण बियांड टाइम न होने पाए नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे।
उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा तहसील सभागार में उपस्थित समस्त कानूनगो व लेखपालो की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की पहले के मुकाबले लेखपालों/कानूनगो की कार्यशैली में काफी सुधार आया है। तहसील स्तर पर भी विवादो में काफी कमी आई है। जिलाधिकारी द्वारा लेखपालों/कानूनगो को निर्देश दिए गए की कोई भी बिल्डर/कोलोनाइजर बिना मानचित्र अप्रूव्ड कराए प्लाटिंग नहीं करेगा। साथ ही जहां जहां बिल्डर/कोलोनाइजर द्वारा जबरन किसानों की जमीनों पर या सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर के प्लाटिंग की गई है वह स्वतः ही जमीनों को खाली करदे अन्यथा प्रशासन द्वारा ऐसे अवैध निर्माणों को ध्वस्त करते हुए FIR दर्ज कराई जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की सभी लेखपाल अपने अपने क्षेत्रों की सरकारी भूमि यदि उन पर कब्जे है तो अतिक्रमणकर्ताओ पर कार्यवाही करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराएंगे। जिन भी लेखपालों के क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग होती पाई जाएगी, तो इसमें लेखपालों के संलिप्तता मानते हुए लेखपालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। उक्त के साथ ही निर्देश दिया की जहा भी पशुचार की भूमि पर अवैध कब्जे है उसे तत्काल हटवाते हुए उसमे चारा बुआई कराई जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी श्री अमित कुमार, उप जिलाधिकारी तहसील सदर श्री नवीन चंद्रा, ज़िला विकास अधिकारी, पी0डी0 ग्राम्य विकास, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





