समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री इन्द्रजीत सरोज के नेतृत्व में ‘जनादेश यात्रा‘ आज बहराइच और श्रावस्ती पहुंची। बहराइच में जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव और श्रावस्ती में जिलाध्यक्ष श्री सर्वजीत के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ।
कार्यक्रम स्थल होटल ग्रैंड पैलेस के परिसर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों एक जैसी है दोनों पिछड़ा, दलित औऱ सामाजिक न्याय की विरोधी है, इसलिये मैंने बाबा साहेब अंबेडकर व डॉ लोहिया के सपनो को पूरा करने के लिए सपा प्रमुख श्री अखिलेश यादव जी के साथ रहने का फैसला लिया।
श्री सरोज ने कहा कि सभी लोग आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को एकजुट होकर वोट करें। इस जनादेश सभा को सर्वश्री एमएलसी शशांक यादव, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान भैय्या, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध, रामतेज़ यादव, के.के ओझा, शब्बीर बाल्मीकि, रमेश गौतम, विपिन श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया।