Home / उत्तर प्रदेश / सपा महिला प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्र जनता दरबार में आत्मदाह करने वाली महिला मिली और डॉ से उसकी तबीयत के बारे में पूछा

सपा महिला प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्र जनता दरबार में आत्मदाह करने वाली महिला मिली और डॉ से उसकी तबीयत के बारे में पूछा

Spread the love

आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार में न्याय न मिलने के कारण अंजलि जाटव नाम की महिला ने आत्मदाह कर लिया, महिला का लगभग एक वर्ष का बच्चा है, उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार निरंतर बढ़ रहे हैं। सरकार संवेदनहीन और अत्याचारी है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने सिविल हॉस्पिटल, केजीएमयू ट्राम सेंटर और बर्न यूनिट पहुँच कर महिला का हाल चाल लिया। डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताई।
प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, रीबू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा, नाहिद लारी खान प्रवक्ता, पूजा शुक्ला पूर्व प्रत्याशी लखनऊ उत्तर विधान सभा, शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, अनीता श्रीवास्तव, ममता शर्मा, लता जैसवार, सलमा, शबनम, शबीना खान, मुन्नी पाल, विजय लक्ष्मी, रीना कौर शामिल रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *