समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल दिनांक 06.01.2023 को जनपद कानपुर देहात जायेगा।
कानपुर देहात के ग्राम सरैय्या लालपुर पोस्ट शिवराजपुर निवासी बलवन्त सिंह की पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल उनकी पत्नी को आर्थिक सहायता देने ग्राम सरैय्या लालपुर कानपुर देहात पहुंचेगा।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री अमिताभ बाजपेयी विधायक, आर.पी. कुशवाहा पूर्व विधायक, जगराम सिंह पूर्व विधायक, प्रमोद यादव निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कानपुर देहात, विजय सचान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, नीरज सिंह पूर्व प्रमुख एवं वेदव्यास निराला पूर्व प्रमुख शामिल हैं।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
सपा प्रतिनिधिमंडल कानपुर बलविंदर सिंह की पत्नी को आर्थिक सहायता देने जाएगा




