दिनांकः25.09.2024
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज समाजवादी छात्र सभा ने पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के साथ हो रहे उत्पीड़न फीस वृद्धि, हॉस्टल फीस वृद्धि, प्रदेश की ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के खिलाफ और छात्रवृŸिा देने, छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल महोदया को ज्ञापन भेजा।
राजधानी लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनीत कुशवाहा के नेतृत्व में छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव श्री अवनीश यादव, लखनऊ जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार लोधी, छात्र सभा जिला महासचिव श्री अतुल यादव लखनऊ महानगर अध्यक्ष बाबी धानुक, समेत सैकड़ों छात्र सभा के पदाधिकारियों और छात्रों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। समाजवादी छात्र सभा ने मांग की है कि छात्र-छात्राओं का विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में उत्पीड़न तत्काल बंद हो। बेगुनाह, छात्र-छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगायी जाय।
राज्यपाल महोदया को दिए ज्ञापन में समाजवादी छात्र सभा ने कहा कि जबसे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से लगातार विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयांे में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का फीस वृद्धि/हॉस्टल फीस वृद्धि छात्रवृŸिा के नाम पर लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसमें पीडीए परिवार से आने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयांे में छात्रसंघ चुनाव बंद कर दिया गया। छात्र-छात्राओं के हक-हकूक को विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयांें द्वारा खत्म किया जा रहा है। पेपर लीक, आरक्षण घोटाला और नियुक्तियों में भ्रष्टाचार कर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं और पीडीए परिवार से आने वाले अभ्यर्थियों का हक और अधिकार छीना जा रहा है।
प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष ममता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार यादव, अनिल कुमार, सूरज यादव, सुमित यादव, अवधेश प्रजापति, मंदीप, सोमेन्द्र यादव, अभिषेक प्रजापति, सुनील वर्मा, प्रेम प्रकाश, रजत अग्रहरि, रवीन्द्र यादव रूद्र, अभिषेक यादव, बृजभूषण, अभिषेक श्रीवास्तव बाबू, शिवाजी, विपुल, प्रमोद, पं0 प्रफुल शर्मा, जावेद अली, प्रिंस कुमार, तौकील गाजी, मोहित पाल, हिमांशु संघर्षी, सुमित पाल, मोहम्मद इफ्तिखार, आलोक प्रताप, प्रभात राज, अक्षय यादव समाजवादी समेत बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे।
इसके साथ ही समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कन्नौज में छात्र सभा सभा जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, फतेहपुर में जिलाध्यक्ष सुशील यादव, कुशीनगर में जिलाध्यक्ष राम लखन यादव, वाराणसी में समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राहुल सोनकर एवं महानगर अध्यक्ष आयुष यादव, मिर्जापुर में जिलाध्यक्ष श्याम अचल यादव, मऊ में जिलाध्यक्ष अखिलेश भारती, बदायूं में जिलाध्यक्ष जाहिद गाजी, फर्रूखाबाद में जिलाध्यक्ष हर्ष गंगवार, मैनपुरी में जिलाध्यक्ष हरीश यादव, गोण्डा में जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह मोनू, हाथरस में जिला विनेश कुमार, कासगंज में जिलाध्यक्ष आशीष बघेल, अमेठी में जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, एटा में जिलाध्यक्ष शोएब खान, मुरादाबाद में जिलाध्यक्ष असलम चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष हर्ष चौधरी, अमरोहा में जिलाध्यक्ष अनुज त्यागी, प्रतापगढ़ में जिलाध्यक्ष सचिन मौर्या, कौशाम्बी में जिलाध्यक्ष राजू पटेल, मथुरा में जिलाध्यक्ष ठाकुर अंगद सिंह एवं महानगर अध्यक्ष रानू यादव, आगरा में जिलाध्यक्ष पंकज कसाना एवं महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव, सुल्तानपुर में जिलाध्यक्ष रामप्रकाश मौर्या, जालौन में जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा, सीतापुर में जिलाध्यक्ष शिवम सिंह, बाराबंकी में जिलाध्यक्ष मोनू रावत, अम्बेडकर नगर में जिलाध्यक्ष निखिल जायसवाल, चित्रकूट में जिलाध्यक्ष रोहिया यादव, झांसी में जिलाध्यक्ष अयान अली, शामली में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी, महोबा में जिलाध्यक्ष गंगा यादव, रायबरेली में जिलाध्यक्ष सुभम लोहिया, अयोध्या में जिलाध्यक्ष सुभम वर्मा, अलीगढ़ में जिलाध्यक्ष तरून कुमार एवं महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती, बहराइच में जिलाध्यक्ष रविन्द्र मौर्या, प्रयागराज में जिलाध्यक्ष गंगापार शिवा केसरवानी, महानगर अध्यक्ष दीपेश कुशवाहा एवं जमुनापार अध्यक्ष मोहित यादव, गाजीपुर में जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, महाराजगंज में जिलाध्यक्ष यज्ञदŸा पासवान, देवरिया में जिलाध्यक्ष मनोज यादव, गोरखपुर में जिलाध्यक्ष संतोष मौर्या, गोरखपुर में जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास, शाहजहांपुर में जिलाध्यक्ष प्रसून कन्नौजिया, बरेली में जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल महोदया को ज्ञापन भेजा।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
सपा छात्र सभा ने उप्र के सभी जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से दिया राज्यपाल को ज्ञापन




