Home / उत्तर प्रदेश / सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान खत्म कर रही है।

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान खत्म कर रही है।

Spread the love

समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज बहराइच (सु0) लोकसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान खत्म कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ा दिया है। भाजपा की नीतियां पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की है।
भाजपा सरकार में गरीब और गरीब हो रहा है। पूंजीपतियों की सम्पत्ति बढ़ रही है। भाजपा देश के लिए संकट है। देश को इस संकट से निजात दिलाना है। भाजपा हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा खत्म कर रही है। इसीलिए मोहम्मद आजम खां साहब के खिलाफ बदले की भावना से कार्य कर रही है। भाजपा के इस अनैतिक आचरण से कोई भी डरने वाला नहीं है।
श्री नंदा ने कहा कि पूरे देश की नज़र उत्तर प्रदेश पर है। घोसी विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता सपा के साथ है। लोगों को विश्वास है कि श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएगी। 2024 में देश की कमान श्री अखिलेश यादव के हाथों में होगी। कार्यकर्ता और नेता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें।
बैठक की अध्यक्षता बहराइच के जिलाध्यक्ष श्री राम हर्ष यादव और संचालन समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव ने की।
बैठक में प्रदेश महासचिव श्री जयशंकर पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री आर.के. चौधरी, श्री यासिर शाह, श्री बंशीधर बौद्ध, समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती, पूर्व विधायक श्री दिलीप वर्मा, श्री रमेश गौतम एवं श्री के.के. ओझा समेत बहराइच लोकसभा के सभी जोनल प्रभारी, सभी विधानसभा अध्यक्ष, सभी सेक्टर प्रभारी, सभी ब्लाक अध्यक्ष मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *