Home / उत्तर प्रदेश / सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील अखिलेश यादव

सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को भारी मतों से विजयी बनायें।
श्री यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी गरीबों और किसानों की लड़ाई हमेशा से लड़ती आ रही है। नौजवानों और व्यापारियों पर हो रहे अन्याय और अत्याचार की लड़ाई समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिला अपराध चरम पर है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। नौजवानों के पास रोजगार नहीं है। बेरोजगारी में यूपी नम्बर वन है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हमने जो विकास कार्य किये थे उनको भाजपा ने बर्बाद कर दिया। भाजपा की सरकार 6 वर्ष में कोई काम नहीं किया है। वह केवल समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है। चुनावों में साजिश और षड्यंत्र कर भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। विकास कार्यों के सवाल पर भाजपा गोबर की बात करने लगती है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। जनता परेशान है। अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं।
श्री यादव ने कहा कि मैनपुरी का विकास नेताजी ने किया है। मैनपुरी के लोगों ने हमेशा नेताजी का साथ दिया है। नेताजी ने मैनपुरी का सम्मान किया। मैनपुरी की जनता नेताजी को याद कर वोट डालने को तैयार है। मैनपुरी की जनता समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक वोटों से जीत दिलाएगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *