समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के लोक जागरण अभियान के अंतर्गत जनपद बांदा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन है। 16 अगस्त 2023 को लोकतंत्र का भविष्य, कृषि संकट एवं ग्रामीण परिवेश, समाजवाद और लोकतंत्र, जातीय जनगणना, समाजवाद इतिहास एवं भविष्य पर प्रथम सत्र में चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल प्रथम सत्र में चर्चा की शुरुआत करेंगे।
प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय सत्र में सोशल मीडिया, राजनीति में युवाओं की भागीदारी, सामाजिक न्याय, वर्तमान सरकार में किसानों की स्थिति तथा चुनाव। बूथ प्रबन्धन पर वक्ता अपने विचार रखेंगे। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन का समापन राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव के सम्बोधन से होगा।
समाजवादी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 17 अगस्त 2023 को सांस्कृतिक गीत और स्वागत भाषण के उपरांत समाजवादी पार्टी और लोकसभा चुनाव 2024 पर चर्चा होगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के सम्बोधन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन होगा।
बांदा जनपद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए ही इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। अन्य जनपदों के कार्यकर्ता इसमें भाग नहीं ले सकेंगे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
सपा का दो दिवसीय लोक जागरण अभियान प्रशिक्षण शिविर16 अगस्त को





