लखनऊ 06 मार्च 2023 (सूचना विभाग), मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में आज स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्मार्ट सिटी से सम्बन्धित कार्यों/परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित पूर्ण/अपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बिन्दुवार गहनता से की, जिसमें स्मार्ट सिटी कार्यालय के विभिन्न पटलों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने स्मार्ट सिटी के कार्याे की मॉनरिट्रींग में लापरवाही/शिथिलता बरतने पर नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यो को पूर्ण निष्ठा/ईमानदारी के साथ कार्य करें अन्यथा उनके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। मण्डलायुक्त ने कहा कि जिन सड़कों के लिये धनराशि आंवटित की गई थी उन सड़कों का कार्य संतोषजनक नहीं हुआ है बल्कि सड़के जगह-जगह टूटी मिली है उन कार्यो में तेजी लाते हुये तत्काल सही कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।
बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अर्न्तगत कराये गये कार्यों के बिल भुगतान हेतु लम्बित है के सम्बन्ध में जानारी सम्बन्धित अधिकारियों से प्राप्त की और निर्देश दिये कि यदि उनके द्वारा कार्य पूर्ण करा लिया गया है तो अविलम्ब भुगतान की कार्यवाही करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि समय से फाइलें प्रस्तुत करें, अगर किसी भी फाइलों में अनावश्यक रूप से विलम्ब या हिलाहवाली मिलती है तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सिंथेटिक टर्फ के साथ जिर्डोद्धार का कार्य चल रहा है। हालांकि कार्य पर धीमी प्रगति को लेकर रोशन जैकब मंडलायुक्त ने तद्द को नोटिस जारी करने के आदेश दिए है। कम्पोस्टिंग यूनिट को लेकर एक पायलट मॉडल बनाने के लिए आदेशित किया गया। on going प्रोजेक्ट्स में पुलिस कियोस्क लखनऊ स्मार्ट सिटी एरिया के हैंडओवर को लेकर 20 मार्च 2023 को निरीक्षण करने के आदेश दिए। 12 अर्बन नोड मोबिलिटी पर धीमी प्रगति के लिए मुख्य अभियंता नगर निगम, लोक निर्माण विभाग को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। मंडलायुक्त ने एल0डी0ए0, नगर निगम, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
स्मार्ट स्कूल्स में 136 स्कूल्स के जीर्णोद्धार पर सिविल कार्य की प्रगति धीमी होने पर नोटिस जारी करने के आदेश दिए। एल0डी0ए0 के द्वारा किये जा रहे कार्यो को लेकर भी मार्च महीने के अंतिम कार्य दिवस में निरीक्षण करने के लिए आदेशित किया गया। जितने भी कार्य हुए है उन सभी विभागों से हस्ताक्षरित एम0ओ0यू0 होली के एक सप्ताह के भीतर प्राप्त किये जाने हेतु निर्देशित किये। हेल्थ एटीएम के कार्य मे जांच के इक्विपमेंट नही होने की स्थति में पूर्णतया तरह से कार्य नही कर पा रहा है। जिसको जल्दी से धरातल पर उतरने के लिए आदेशित किया।





