Home / उत्तर प्रदेश / संभल शाही मस्जिद का प्रकरण माननीय सुप्रीम कोर्ट को संज्ञा लेना चाहिए सुश्री मायावती

संभल शाही मस्जिद का प्रकरण माननीय सुप्रीम कोर्ट को संज्ञा लेना चाहिए सुश्री मायावती

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने संभल जिले की जामा मस्जिद को लेकर शुरू हुए विवाद पर शुक्रवार को सरकार तथा उच्चतम न्यायालय से संज्ञान लेने की अपील की. सुश्री मायावती ने सोशल ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश के संभल जिले की शाही जामा मस्जिद को लेकर विवाद, सुनवाई और फिर उसके फौरन ही बाद आपाधापी में सर्वेक्षण की खबरें राष्ट्रीय चर्चा तथा मीडिया की सुर्खियों में हैं.” उन्होंने कहा, “किन्तु इस प्रकार से सद्भाव और माहौल को बिगाड़ने का संज्ञान सरकार तथा माननीय उच्चतम न्यायालय को भी जरूर लेना चाहिए.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *