Home / संजय सिंह ने पेश किये नए दस्तावेज, अयोध्या मेयर के भतीजे पर लगाया आरोप। 20 लाख में खरीदी जमीन, ट्रस्ट को 2.5 करोड़ में बेची

संजय सिंह ने पेश किये नए दस्तावेज, अयोध्या मेयर के भतीजे पर लगाया आरोप। 20 लाख में खरीदी जमीन, ट्रस्ट को 2.5 करोड़ में बेची

Spread the love

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह कहा कि डेढ़ साल बाद भी प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पाया है तो इसकी वजह भाजपा नेताओं की चंदा चोरी है। भाजपा के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, उनके भतीजे और आरोपों में घिरे ट्रस्ट के पदाधिकारियों के खाते की जांच करा ली जाए तो यह साबित हो जाएगा। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मेयर के भतीजे ने 20 फरवरी को एक जमीन 20 लाख की खरीदी और 11 मई को वही ज़मीन राम जनभूमि ट्रस्ट को 2.5 करोड़ में बेच दी।

वह शनिवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर राम मंदिर के नाम पर हुई भूमि खरीद में धांधली की सुनवाई हो और चंदा चोरों को जेल भेजा जाए। साथ ही दो करोड़ की जमीन 18.50 करोड़ रुपये में खरीदने के मामले में छह दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर अफसोस जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *