Home / श्रीमती गांधी ने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि प्रकाश का यह पर्व भारतवर्ष के प्रत्येक परिवार के लिए सुख-समृद्धि, उन्नति-प्रगति के सुअवसर लेकर आए।”

श्रीमती गांधी ने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि प्रकाश का यह पर्व भारतवर्ष के प्रत्येक परिवार के लिए सुख-समृद्धि, उन्नति-प्रगति के सुअवसर लेकर आए।”

Spread the love

कांग्रेस अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी ने सभी देशवासियों को दीपावली के पुण्य, पवित्र और पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्रीमती गांधी ने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि प्रकाश का यह पर्व भारतवर्ष के प्रत्येक परिवार के लिए सुख-समृद्धि, उन्नति-प्रगति के सुअवसर लेकर आए

“दीपावली हमें संदेश देती है कि अंधियारा कितना भी घना हो, एक दीपक का प्रकाश ही पर्याप्त है उस अंधियारे को मिटाने के लिए। इसलिए अनिवार्य है कि हम उम्मीदों के इस दीप की आभा हमेशा अपने हृदयों में रोशन रखें। दीपावली पर दीपों की श्रृंखला हमें इस बात का आभास कराती है कि हम सभी देशवासी परस्पर प्रेम व सामंजस्य से एक दूसरे के जीवन को रोशनी प्रदान कर सकते हैं और आपसी सहयोग से घने से घने अंधकार को दूर कर सकते हैं।”

“आइए दीपोत्सव के दिन हम सभी देशवासी इस बात का संकल्प लें कि विभिन्न भाषा, धर्म, पंथ के लोग खुशियों का समग्र और सामूहिक यह उत्सव एक साथ मनाएंगे और अंधियारे को दूर करने वाला उम्मीदों का दीप जलाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *