Home / शिया समुदाय के नौजवानों पर से मुकदमे हटाए जाएं। मौलाना यासूब अब्बास

शिया समुदाय के नौजवानों पर से मुकदमे हटाए जाएं। मौलाना यासूब अब्बास

Spread the love

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि शिया समुदाय के नौजवानों पर लगाए गए मुकदमों को हटाया जाए।
मौलाना ने पत्र में कहा कि कोविड-19 में शिया समुदाय ने नियमों का पालन करते हुए मोहर्रम मनाया लेकिन थाना सहादत गंज थाना तालकटोरा में शिया नौजवानों पर कोविड-19 धारा लगाई गई हैं।
मौलाना ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री महोदय ने व्यापारियों के ऊपर से मुकदमा हटाया है उसी तर्ज पर शिया नौजवानों पर से मुकदमा हटाने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *