Home / उत्तर प्रदेश / शहर में थूकना मूंतना विसर्जन करना पड़ेगा महंगा नगर आयुक्त

शहर में थूकना मूंतना विसर्जन करना पड़ेगा महंगा नगर आयुक्त

लखनऊ नगर निगम
दिनांक 19.03.2023

शहर में सड़कों पर थूकना व मूत्र विसर्जन करना पड़ेगा महँगा, वृहद अभियान के तहत हुई जुर्माने की कार्यवाही*

लखनऊ शहर में आयोजित जी20 के अंतर्गत सौन्दर्यीकरण की निरन्तरता को भविष्य हेतु भी बनाए रखने के लिए ‘थूकना मना है’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में थूकने, गंदगी करने, लिटरिंग, खुले में मूत्र विसर्जन के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित किया जा रहा है तथा नगर के सौंदर्य को खराब करने वालों से जुर्माना वसूलने व चालान की कार्यवाही की जा रही है।

अभियान में उत्तर प्रदेश ठोस अपशिष्ट (प्रबंधन संचालन एवं स्वच्छता) नियमावली 2021 के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों/रेड एवं येलो स्पॉट पर पर थूकने, पेशाब करने, मल त्यागने समेत अन्य गंदगी करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। अभियान के तहत आज हुई कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः-

1- जोन-01 में अभियान के तहत कुल 12 चालान कर रु. 1400 वसूल किए गए।

2- जोन-02 में चलाये गये अभियान में 12 चालान करते हुए रु. 1700 वसूल किये गये।

3- जोन-03 में चलाये गये अभियान में 02 चालान करते हुए रु. 200 वसूल किये गये।

4-जोन-05 में चलाए गए अभियान में 04 चालान करते हुए रु. 300 वसूल किये गए।

5-जोन-06 में चलाये गये अभियान में 01 चालान करते हुए रु. 250 वसूल किये गये।

6-जोन-08 में चलाये गये अभियान में 20 चालान करते हुए रु. 12600 वसूल किये गये।

उक्त के क्रम में आज कुल 51 चालान के तहत रु. 16450 का जुर्माना लगाकर धनराशि वसूल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *