Home / उत्तर प्रदेश / यातायात में बाधा बने अतिक्रमण को हटाने का अभियान जारी

यातायात में बाधा बने अतिक्रमण को हटाने का अभियान जारी

लखनऊ नगर निग
दिनांक 18.03.2023

लखनऊ शहर में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।जिसके तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-

ज़ोन-2-क्षेत्रान्तर्गत वार्ड राजाबाजार में चरक चौराहे से मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर, कन्वेशन सेंटर तक दोनो पटरी तक अस्थाई अतिक्रमण ठेला / खुमचा इत्यादि हटवाने की कार्यवाही की गयी, उक्त अभियान के दौरान सफाई एंव अतिक्रमण के विरूद्ध रू0-2500.00 जमा करायें गयें। उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्री मनोज कुमार यादव, जेड0एस0ओं० श्री आशीष श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक श्री सचिन सक्सेना, सफाई नायक एवं 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

ज़ोन-8-क्षेत्रान्तर्गत अहमामऊ चौराहा, पी०जी०आई० चौराहा, वृन्दावन व अशियाना चौराहे अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 60 बैनर, 75 कियास्क व एक ट्रक सामान जब्त करने के साथ अतिक्रमण करने वालो से रू०-7000.00 का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान का नेतृत्व श्री नन्दकिशोर जोनल अधिकारी, श्री संतोष गुप्ता, श्री विनय कुमार मौर्या कर अधीक्षक के साथ सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक श्री आजाद अहमद, श्रीमती सोनम सचान एवं श्री विशाल श्रीवास्तव एवं प्रवर्तन दल (296) टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *